राजस्थान में प्री-मानसून की अच्छी बारिश : आज मौसम विभाग का 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान 5 डिग्री तक गिरा

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 06 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है । बांसवाड़ा, बूंदी और भीलवाड़ा समेत कई जिलों में 3 इंच तक बारिश हुई है । वही चूरू, हनुमानगढ़ और बीकानेर में बारिश के साथ ओले भी गिरे है ।

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 8 जून से राज्य के पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर गर्मी के तेवर तीखे होने और हीटवेव की चेतावनी है।

तापमान में गिरावट :-

प्रदेश में आंधी-बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरा है। करौली, दौसा, डूंगरपुर, नागौर और जयपुर समेत कई शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।

जैसलमेर सबसे ज्यादा गर्म रहा:-

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज किया गया। इसके अलावा श्रीगंगानगर में 41.5, बाड़मेर में 40.8, जोधपुर में 39.5, बीकानेर में 39.2, जालौर, चूरू व पाली में 38, हनुमानगढ़ में 37.5, पिलानी में 37.2 और उदयपुर में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit