फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 06 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नरसिंहपुरी में आमजन के राजकीय कार्यो के निस्तारण और विभिन्न समस्याओं के समाधान करने के उद्देश्य से रात्रि चौपाल आयोजित हुई । इसकी अध्यक्षता नीमकाथाना अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने की । उन्होंने आमजन की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल में जलदाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्व, कृषि, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को अपनी-अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
चौपाल में पूर्व सरपंच गोपाल सैनी, मुकेश सैनी, और प्रह्लाद सैनी ने पानी, बिजली, नरेगा, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिए । ADM ने तसीलदार और पुलिस विभाग को सात दिन में अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए ।
चौपाल में पेयजल, विद्युत, राजस्व, सड़क सहित अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए। सभी प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी राजवीर यादव सहित जिला व उपखंड स्तर के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment