फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 06 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर के एक पब्लिक टॉयलेट में युवक की मौत का मामला सामने आया है । करीब डेढ़ घंटे तक युवक के टॉयलेट से बाहर नहीं निकला तो स्टाफ ने देखा । स्टाफ ने ट्रैक्सी ड्राइवरों की मदद से टॉयलेट का गेट तोड़ा तो वह शीट पर अचेत अवस्था में बैठा था।
टॉयलेट स्टाफ ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की शिनाख्त कुलदीप गुर्जर (28) निवासी दौसा के रूप में हुई है । युवक की मौत नशे के ओवरडोज से होने का शक जताया गया है। क्योंकि टॉयलेट में स्मैक और नशे के इंजेक्शन पड़े मिले है । घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर पब्लिक टॉयलेट की है।
लोगों का फुट आक्रोश :-
घटना की सूचना पर लोगों का आक्रोश फुट पड़ा । लोगों ने आरोप लगाया कि थाने से कुछ ही दूरी पर खुले में आसानी से नशे की सामग्री खरीदी और बेची जा रही है। उन्होंने स्थानीय महिला अंगूरी सांसी और कालू सांसी पर नशे की खेप बेचने का आरोप लगाया।
सूचना के बाद करीब साढ़े 9 बजे एसीपी (एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस) लक्ष्मी सुथार से बातचीत हुई। लोगों ने एसीपी को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में कार्रवाई के लिए सात दिन का समय दिया है। यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment