पुलिस ने हत्या की वारदात का किया खुलासा : पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक युवक का सड़क किनारे मृत अवस्था मिला था

फोटो  : फाइल फोटो 

खेतड़ी , 06 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पचेरी कलां पुलिस ने एक हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजेश कुमार नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था।

थानाधिकारी बनवारीलाल यादव ने बताया कि 22 अप्रैल को सहड़ निवासी कृष्ण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उनके चाचा का बेटा विक्रम (पुत्र रघुवीर) 21 अप्रैल की रात गुरुग्राम से सहड़ आ रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।

अगले दिन सुबह विक्रम का शव सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान, हत्या और दुष्कर्म के एक अन्य मामले में नामजद आरोपी राजेश कुमार निवासी रामसर से भी पूछताछ की गई। पूछताछ में राजेश कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit