फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 06 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन में हजारों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए हैं। शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियो के हाथों में नारे लिखे हुए बैनर और तख्तियां है।
दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह कॉकरोच जनता पार्टी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है। विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई है ।
अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल संगठन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर शनिवार को दिल्ली भर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पुलिस ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट, बॉर्डर एंट्री पॉइंट्स और अन्य संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए।
अभिजीत दीपके पहुंचे :-
अभिजीत शनिवार सुबह 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। वे करीब एक घंटे बाद एयरपोर्ट से बाहर आए। बाहर आने में देरी की वजह सामने नहीं आई। अभिजीत ने बाहर आकर अंबेडकर की किताब को हाथ में उठाया।
इसी किताब को लेकर वे प्रदर्शन भी कर रहे हैं। जंतर-मंतर पर CJP का आज पहला प्रदर्शन है। यह विरोध NEET-UG पेपर लीक और CBSE, CUET SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment