फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 06 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर में एक चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई । गाड़ी में सवार तीनों दोस्त समय रहते पहले ही नीचे उतर गए। इस घटना में गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना जिले के दादिया थाना इलाके में हुई ।
सूचना मिलने पर दादिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि यह घटना बेरी स्टैंड के नजदीक की है। सूचना मिलने पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां गाड़ी धू-धू कर जल रही थी। पुलिस ने करीब आधे घंटे में आग को पूरी तरह बुझा लिया। गाड़ी को तासर निवासी सतीश कुल्हरी चला रहा था, जो अपने 2 दोस्तों के साथ सीकर से नवलगढ़ की तरफ जा रहा था।
उनकी गाड़ी का क्लच फ्री हो गया। जब उन्होंने गाड़ी से उतरकर देखा तो नीचे आग लग रही थी। ऐसे में उन्होंने तुरंत अपना सामान गाड़ी से बाहर निकाल लिया और दूर जाकर खड़े हो गए। देखते देखते आग तेज हो गई ।
हालांकि, अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारण रास्ते में जाम लग गया था, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस ने खुलवाया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment