फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 07 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
देश के करोडो एलपीजी उपभोक्ताओं को गैस कंपनियों ने शनिवार देर रात को बड़ा झटका दिया है । कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर को 29 रुपए महंगा कर दिया है। नई दरें रात 12 बजे से लागू हो गई हैं।
इससे पहले 7 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपए की बढ़ोतरी की थी। उस वक्त एलपीजी सिलेंडर की कीमत 856.50 रुपए थी। यानी तीन माह में गैस सिलेंडर के दाम में 89 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।
दिल्ली में सिलेंडर 942रुपए का हुआ :-
दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपए से बढ़कर 942 रुपए हो गई है। अब उपभोक्ताओं को 29 रुपए अतिरिक्त देने होंगे ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment