फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 07 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नीमकाथाना पुलिस द्वारा रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक निकाली गई।
साइकिल रैली का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान ने किया। इस दौरान नीमकाथाना सदर व कोतवाली पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि साइकिलिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अभियान के माध्यम से आमजन को शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक रहने और दैनिक जीवन में स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े संदेश देते हुए लोगों से नियमित व्यायाम करने तथा फिट रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment