सीकर में कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है । मामले मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कृषि मंत्री आमने-सामने हो गए हैं। गोविंद सिंह डोटासरा ने X पर लिखा- अगर कृषि विभाग की छापेमारी टीम के सदस्य ही कमीशनखोरी का खेल खेलेंगे तो फिर कार्रवाई का क्या मतलब रह जाएगा?
इस पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पलटवार करते हुए X लिखा- डोटासरा जी, आप सीकर की इस घटना में भ्रष्टाचार के आरोप मेरे ऊपर सिद्ध कर दीजिए तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। मैं भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ हूं और इसके लिए जीवनभर लड़ता रहा हूं।
Leave a Comment