फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 07 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के झिराना में स्वर्गीय राजकमल सैनी की याद में आयोजित "भेरूजी क्रिकेट प्रतियोगिता" का शुभारंभ रविवार को हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी रहे।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ विधायक सुरेश मोदी फीता काटकर किया । विधायक मोदी ने बल्लेबाजी के रूप मे भी हाथ आजमाया । साथ ही विधायक मोदी ने प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमों और उनके खिलाडियों को खेल भावना सर्वोपरि रखने का संदेश दिया ।
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में अब तक 25 ग्राम पंचायतो की टीमें रजिस्ट्रेशन करवा चुकी हैं । जिससे प्रतियोगिता और अधिक रोचक और प्रतिस्पर्धा वाली हो गई है।
इस दौरान नरेश सैनी, घासीराम अग्रवाल सरपंच अवतार गुर्जर, पीटीआई देवीलाल सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment