जयपुर में सामूहिक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई : आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा इंटरनेट, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फैसला

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 08 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से आज प्रस्तावित सामूहिक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है

संभागीय आयुक्त, जयपुर वी सरवन कुमार ने आदेश जारी कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एवं इंटरनेट आधारित सेवाओं के दुरुपयोग से अफवाहों के प्रसार तथा सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है

इन क्षेत्रों मे रहेगा बंद :-

आदेश के अनुसार पुलिस आयुक्तालय जयपुर के अधीन गलता गेट, माणक चौक, सुभाष चौक, आदर्श नगर, ब्रह्मपुरी, नाहरगढ़, कोतवाली, जलूपुरा, संजय सर्किल, शास्त्रीनगर, भट्टा बस्ती, विद्याधर नगर, जयसिंहपुरा खोर, बनीपार्क, कानोता, तूंगा, आंधी, जमवारामगढ़, सामोद, रायसर, गोविंदगढ़, चंदवाजी, शाहपुरा, अचरोल, विराटनगर, पावटा, प्रागपुरा, मनोहरपुर, भाबरू, कालाडेरा, चौमूं, हरमाड़, झोटवाड़ा, करधनी, वैशाली नगर, सोडाला, श्याम नगर, गांधी नगर, बजाज नगर, मालवीय नगर, जवाहर सर्किल, सांगानेर, प्रतापनगर, मुहाना, शिवदासपुरा, बगरू, दूदू, फागी तथा फुलेरा सहित जयपुर उत्तर एवं जयपुर पूर्व जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 7 जून की रात्रि 12 बजे से 8 जून की रात्रि 12 बजे तक 2G, 3G, 4G एवं 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस, एमएमएस, व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) सहित अन्य सोशल मीडिया सेवाएं निलंबित रहेंगी। हालांकि वॉयस कॉल सेवाएं पूर्ववत संचालित रहेंगी

24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे अधिकारी:-
मास्टर प्लान में सड़क की चौड़ाई 80 फीट निर्धारित है, जबकि मौके पर कई स्थानों पर यह 40 से 50 फीट ही रह गई थी। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से हो, जेडीए ने कार्रवाई को व्यवस्थित और विवादरहित बनाए रखने के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है। उपायुक्तों के नेतृत्व में गठित इन टीमों में तहसीलदार, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और पटवारी शामिल हैं। टीमें 8 और 9 जून को मौके पर तैनात रहेंगी। अधिकारी तीन पारियों में 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे।

सख्त कार्रवाई की जाएगी:-
जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मितल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सोशल मीडिया या अन्य डिजिटल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने या भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit