फोटो : फाइल फोटो
बीकानेर , 08 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
नकली बीज मामले में पकड़े गए राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर विश्नोई समेत छह आरोपियों को एसीबी ने आज बीकानेर एसीबी स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया।
एसीबी ने शनिवार को राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर विश्नोई समेत छह जनों को गिरफ्तार किया था। एसीबी ने निदेशक के घर से 1.59 करोड़ रुपए तथा उनके भांजे के पास से 85 लाख रुपए नकद बरामद किए है। अब तक कुल 2.44 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की जा चुकी है।
नकली बीज की शिकायत के बाद कृषि विभाग ने 27 मई को जोधपुर में गोदाम में सर्च कर 15 करोड़ रुपए के बीज सीज किए गए थे। इसके बाद सैंपल पास कराने, कार्रवाई नहीं करने और बीज को वापस गुजरात भेजने को लेकर रिश्वत का खेल शुरू हुआ था। एसीबी को इनपुट मिला था कि बीज निगम के नामित निदेशक तक पहले ही 2 करोड़ रुपए पहुंच चुके हैं। नकली बीज मामले में गुजरात की कंपनी से सांठगांठ की जा रही है।
बता दें, 7 जून को लूणकरणसर (बीकानेर) में एक निजी बस से 85 लाख रुपए नकद के साथ स्वतंत्र ज्याणी को पकड़ा गया था। रकम बीज निगम के नामित निदेशक के श्रीगंगानगर स्थित ठिकाने पर पहुंचाई जानी थी।
इसके बाद एसीबी ने बीकानेर में जयपुर रोड स्थित नामित निदेशक जुगल किशोर के घर पर छापा मारा, जहां से 1 करोड़ 58 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान जुगल किशोर, किरण कापड़िया, गणपत बिश्नोई, सतपाल सिंह और सुनील सेठिया को भी अलग-अलग जगह गिरफ्तार किया गया था। अब तक 2 करोड़ 44 लाख रुपए नकद बरामद किए जा चुके हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment