फोटो : फाइल फोटो
कोटपूतली-बहरोड़, 08 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
कोटपूतली-बहरोड़ में एक बेकाबू ट्रेलर ने बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। ट्रेलर करीब 100 फीट तक बुजुर्ग को घसीटता हुआ ले गया।ट्रेलर मे सरिया भरा हुआ था। हादसा पावटा थाना इलाके में जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर आंतेला में आज सुबह हुआ।
हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमे एक बेकाबू ट्रेलर सर्विस लाइन का डिवाइडर कूदकर होटल की पार्किंग में घुसता नजर आ रहा है। फिर ट्रेलर बुजुर्ग को रौंदता और घसीटते हुए दिख रहा है। हादसे में आंतेला निवासी सुरजाराम यादव (75) की मौत हुई है। वही ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबित, आंतेला के नीलका में NH-48 पर पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते गाड़ियों का डायवर्जन किया गया है। इन्हें सर्विस रोड से निकाला जा रहा है।
आज सुबह एक सरियों से भरा हुआ ट्रेलर जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। आंतेला में एक होटल के पास ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और सर्विस लाइन के डिवाइडर को तोड़ते हुए होटल की पार्किंग में घुस गया।
भागते बुजुर्ग को कुचला :-
पार्किंग के डिवाइडर के पास सुरजाराम यादव खड़ा था। ट्रेलर को अपनी तरफ आता देख सुरजाराम घबरा गया। बचने की कोशिश में होटल की तरफ भागने लगा।
इस दौरान ट्रेलर ने सुरजाराम को टक्कर मार दी। वह ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया। ट्रेलर सुरजाराम को करीब 100 फीट तक घसीटते हुए आगे निकल गया।
शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग तुंरत मौके पर पहुंचे। ट्रेलर को रुकवाया। हालांकि ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोग सुरजाराम को पावटा उपजिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ड्राइवर को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी केमरो की मदद ली जाएगी ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment