फोटो : फाइल फोटो
जयपुर , 08 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य होने के बाद इंटरनेट सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं। सोमवार शाम 7 बजे के करीब इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई।
दरअसल जयपुर के जगतपुरा में जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने सोमवार को अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के समानांतर बनी सड़क की चौड़ाई 80 फीट करने के लिए की गई। 5 धार्मिक स्थल समेत 125 से ज्यादा अवैध निर्माण हटाए गए। इस दौरान कई इलाकों में सोमवार (8 जून) को इंटरनेट बंद रहा।
3 हजार जवान तैनात :-
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। नंदपुरी के पूरे क्षेत्र में बिजली की सप्लाई भी काट दी गई थी । रोड ब्लॉक कर लोगों की आवाजाही को रोक दिया गया था। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी गई थी। छतों पर चढ़े लोगों को पुलिस ने माइक से अनाउंस करके नीचे उतारा था। फोटो और वीडियो नहीं बनाने की भी अपील की थी।
80 फुट चौड़ाई के लिए कार्रवाई :-
यह कार्रवाई सड़क की चौड़ाई के लिए की गई । क्योंकि यह सड़क कई स्थानों पर केवल 25 से 30 फीट चौड़ी रह गई थी, जबकि राजस्व रिकॉर्ड में इसकी चौड़ाई 80 फीट दर्ज थी। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा यह मार्ग नंदपुरी अंडरपास को जगतपुरा से जोड़ता है। छह प्रमुख कॉलोनियों के बीच से होकर गुजरता है।
प्रशासन का दावा है कि सड़क चौड़ी होने के बाद हरे कृष्णा मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। नंदपुरी से जगतपुरा तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। 50 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों को मालवीय नगर, प्रधान मार्ग और अपेक्स सर्किल क्षेत्र तक पहुंचने में सुविधा होगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment