राजस्थान में मौसम का फिर यू टर्न : प्रदेश के 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, 5 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, श्रीगंगानगर रहा सबसे गर्म

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 09  जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने यू टर्न लिया है  आज मौसम विभाग ने बारिश और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने आज प्रदेश के 7 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है । वहीं, 5 जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी है।

श्रीगंगानगर सबसे गर्म :-

इससे पहले सोमवार को गर्मी, उमस तेज रही। प्री-मानसून के बीच भी पारा लगातार बढ़ रहा है। श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बीकानेर में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर 45.6 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा।

नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस :-

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, 11 जून से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इसके असर से राज्य में आंधी-बारिश का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के ज्यादातर इलाकों में आगामी 2-3 दिन मौसम पूरी तरह साफ रहने और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit