फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 09 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना जिला अस्पताल में जेबकतरों से आमजन और मरीज परेशान है । इस तरह के मामले कई बार सामने आ चुके है । जेबकतरों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।
अस्पताल में इलाज के लिए आए एक मरीज की जेब से अज्ञात व्यक्ति नकदी और विदेशी मुद्रा चोरी कर ले गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
गांवड़ी निवासी नरेंद्र सैनी ने बताया कि चेस्ट में दर्द होने पर वह जिला अस्पताल में उपचार के लिए आए थे। चिकित्सक द्वारा एक्स-रे लिखे जाने के बाद वह एक्स-रे करवाने के लिए लाइन में खड़े थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से 7500 रुपये नकद और 215 दुबई की करेंसी चोरी कर ली।
पीड़ित नरेंद्र सैनी हाल ही में मजदूरी कर दो दिन पहले ही दुबई से अपने गांव लौटे थे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दिखाने और कुछ सामान खरीदने के लिए वह अपनी पत्नी के साथ आए थे, तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी जिला अस्पताल में मरीजों की जेब कटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी है। वही जेबकतरोंके हौंसले लगातार बढ़ रहे है ।
स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जेबकतरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment