फोटो : फाइल फोटो
कोलकाता, 09 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पार्टी में टूट के बीच CID की एक टीम कोलकाता में ममता बनर्जी के आवास पर पहुंची हैं। शुरुआत में टीम को अंदर जाने से रोक दिया गया, लेकिन बाद में अतिरिक्त पुलिस बल की मौजूदगी में अधिकारियों ने परिसर में प्रवेश किया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक बनर्जी को एक नोटिस देने के सिलसिले में सीआईडी की टीम पहुंची है। TMC के पूर्व सांसद सुभाषिश चक्रवर्ती ने कहा कि अभिषेक बनर्जी की गैरमौजूदगी में तलाशी की अनुमति नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि अभिषेक के आने के बाद एजेंसी जांच कर सकती है।
ममता बनर्जी अभी दिल्ली में हैं और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर रही हैं।
फर्जी साइन का मामला :-
ब ता दें कि अभिषेक बनर्जी द्वारा फर्जी साइन कराने के मामले में CID जांच कर रही है। पार्टी के बागी विधायकों ने स्पीकर को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया था कि अभिषेक बनर्जी के लेटरहेड पर तैयार किए गए उस प्रस्ताव में फर्जी साइन किए गए थे, जिसमें शोभनदेव को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने की बात कही गई थी।
उनका दावा था कि इन कथित नकली हस्ताक्षरों के पीछे अभिषेक बनर्जी की भूमिका है। मीडिया जानकरी के अनुसार CID अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के नोटिस के जवाब में अभिषेक बनर्जी ने बताया था कि संबंधित विधायकों के हस्ताक्षर 30बी हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित टीएमसी के केंद्रीय कार्यालय में इकट्ठे किए गए थे। यह कार्यालय ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास परिसर के भीतर ही मौजूद है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment