एसएनकेपी कॉलेज में पहली मेरिट सूची जारी : 13 जून तक करवाना होगा दस्तावेजों का सत्यापन, सबसे अधिक जीव विज्ञान की 92.80 प्रतिशत रही कटऑफ

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 10 जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना शहर मे कोटपुतली रोड़ पर स्थित राजकीय एसएनकेपी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के विभिन्न संकायों की पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। अब विधयार्थियों को 13 जून तक कॉलेज में आकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। 

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि बी.ए., बी.एससी. और बी.कॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कटऑफ सूची जारी कर दी गई है। प्रवेश सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 13 जून तक कॉलेज में आकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। इसके बाद ई-मित्र के माध्यम से शुल्क जमा कराया जाएगा। नोडल अधिकारी प्रो. (डॉ.) संतोष कुमार सौंरा ने बताया कि विद्यार्थियों को आवेदन पत्र की प्रति, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अंकतालिका सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

कला संकाय

सामान्य वर्ग: छात्र 80.80%, छात्राएं 87.60%
ओबीसी: छात्र 70.00%, छात्राएं 73.40%
एमबीसी: छात्र 75.40%, छात्राएं 77.80%
एससी: छात्र 67.60%, छात्राएं 71.60%

वाणिज्य संकाय

सामान्य वर्ग:
छात्र 47.60%, छात्राएं 45.20%
जीव विज्ञान
सामान्य वर्ग: छात्र 91.20%, छात्राएं 92.80%
ओबीसी: छात्र 87.60%, छात्राएं 89.60%
एमबीसी: छात्र 90.40%
एससी: छात्र 81.80%, छात्राएं 84.60%

गणित संकाय
सामान्य वर्ग: छात्र 84.80%, छात्राएं 85.00%
ओबीसी: छात्र 77.80%, छात्राएं 72.40%
एमबीसी: छात्र 75.60%, छात्राएं 74.80%
एससी: छात्र 64.20%, छात्राएं 69.80%

पहली मेरिट सूची में सबसे अधिक कटऑफ जीव विज्ञान संकाय में रही। सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए कटऑफ 92.80 प्रतिशत और छात्रों के लिए 91.20 प्रतिशत दर्ज की गई।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit