फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 10 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से हुई लूट के मामले में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को महिला के पोते ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। जिस पौते को महिला ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी पौते ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दिनदहाड़े लूट की साजिश रची।
कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी गुलशन वर्मा उर्फ लक्की और उसके साथी देव इन्दोरा उर्फ शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों ने बुजुर्ग महिला के कान फाड़कर सोने के बाले और गले से मंगलसूत्र लूट लिया था। वारदात के बाद आरोपी महिला को कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गए थे।
सुनार फरार :-
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं लूट के गहने खरीदने वाला सुनार अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
इस खुलासे में थानाधिकारी विजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक विद्याधर शर्मा, कांटेस्बल प्रदीप कुमार, अभिषेक कुमार और आशीष कुमार की विशेष भूमिका रही।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment