राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी के नामांकन खारिज होने का मामला : कांग्रेस के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत निर्वाचन आयोग से की मुलाकात, कहा - RO का फैसला गलत

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली , 10 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के मामले में आज कांग्रेस के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग से मुलाकात की।

आयोग दफ्तर से बाहर आने के बाद कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि चुनाव आयोग ने हमारी बात सुनी है। हम यह लड़ाई इसलिए लड़ रहे हैं क्योंकि हमें अभी भी संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा है।

कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने का रिटर्निंग ऑफिसर (RO) का फैसला गलत है और कानून के मुताबिक नहीं है। जिस आधार पर नामांकन रद्द किया गया, उसका कानून में कोई प्रावधान नहीं है।

सिर्फ नोटिस मिला था :-

सिंघवी ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ ऐसा कोई आपराधिक मामला नहीं था, जिसका उन्हें खुलासा करना पड़ता। सिंघवी ने बताया कि कोर्ट ने सिर्फ एक नोटिस भेजा था। इसमें मीनाक्षी नटराजन से पूछा गया था कि मामले में आगे सुनवाई शुरू की जाए या नहीं।

उन्होंने कहा कि किसी भी आपराधिक मामले में सबसे पहले मजिस्ट्रेट यह तय करते हैं कि मामले की सुनवाई शुरू होगी या नहीं। इसे संज्ञान लेना कहा जाता है। जब तक संज्ञान नहीं लिया जाता, तब तक आपराधिक मामला शुरू नहीं माना जाता।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कहा कि AICC का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिल रहा है। उसके बाद ही कोई जानकारी मिलेगी। हम एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला असंवैधानिक है

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit