फोटो : फाइल फोटो
खेतड़ी, 10 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
खेतड़ी क्षेत्र के लालगढ़ गांव में थ्री फेज बिजली लाइन के काम को लेकर ग्रामीणों में विरोध देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने अपनी खातेदारी भूमि से जबरन भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीणों का आरोप :-
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहले थ्री फेज लाइन के लिए सरकारी भूमि में बोरिंग और पोल लगाने का प्रस्ताव था। लेकिन एक व्यक्ति के विरोध के बाद, अब बिजली विभाग प्रशासन के सहयोग से खातेदारी भूमि में लाइन लगाने का प्रयास कर रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि निजी खातेदारी भूमि का अधिग्रहण संबंधित भूमि स्वामी और ग्रामीणों की सहमति के बिना किया जा रहा है, जिससे लोगों मे भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और खातेदारी भूमि से जबरन भूमि लेने की कार्रवाई को तत्काल रोकने की मांग की है।
दी विरोध की चेतावनी :-
ग्रामीणों ने निवेदन किया कि यदि आवश्यक हो तो वैकल्पिक रूप से सरकारी भूमि का उपयोग किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली विभाग उनकी आपत्तियों और मांगों पर ध्यान नहीं देता है, तो वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे।
ग्रामीणों की शिकायत पर उपखंड अधिकारी सुनील कुमार चौहान ने मामले की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment