फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 10 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं नगर परिषद सीकर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सीकर में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम माधव सागर (बड़ा तालाब) स्थित श्री बोलता बालाजी मंदिर में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर आशीष मोदी, पूर्व विधायक सीकर रतनलाल जलधारी, अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार स्वामी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजपाल यादव, महेश शर्मा, राजेश रोलन, नेमीचंद कुमावत सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर जिले एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याण की कामना के साथ मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया, आरती में भाग लिया तथा प्रसाद वितरण किया गया।
जिला कलक्टर आशीष मोदी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, आध्यात्मिक चेतना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ बनाते हैं।
सभी उपखंडों में हुए कार्यक्रम :-
जिले के सभी उपखंडों में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। दातारामगढ़ में श्री खाटूश्यामजी मंदिर एवं हर्षनाथ मंदिर, लक्ष्मणगढ़ में श्री रघुनाथजी का बड़ा मंदिर, श्री मुरली मनोहरजी मंदिर, श्री सिद्धिविनायक मंदिर तथा आमली वाले बालाजी मंदिर (रींगस), फतेहपुर में आसाराम मंदिर, रामगढ़ में श्याम मंदिर, श्रीमाधोपुर में श्री गोपीनाथजी मंदिर, धोद में सोमोलाई बालाजी मंदिर तथा खंडेला में शिव सेवालय सहित प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामनाएं की गईं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment