फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 10 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना से होकर जाने वाले कोटपुतली - किशनगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे कॉरीडोर का लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है । इसके विरोध में नीमकाथाना के मालनगर में बुधवार को एक सभा आयोजित हुई । सभा मे सैकड़ों की संख्या मे किसान शामिल हुए ।
सभा मे किसानों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी कीमत पर इस कॉरीडोर के लिए जमीन नहीं देंगे । वक्ताओं ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से किसानों को कोई फायदा नहीं है । सरकर नहर लाती है तो हम जमीन देने के लिए तैयार है ।

सभा के बाद एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई । रैली मालनगर स्थित मंदिर से शुरू होकर खेतड़ी मोड़ - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय होते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय तक निकाली गई । जहां पर मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन मे आरोप लगाया गया कि प्रोजेक्ट के लिए किसानों की बेशकीमती जमीन ली जा रही है, जबकि इसका फायदा पूंजीपति वर्ग को होगा । किसान का रोजगार कृषि है , जो जमीन छिन जाने से बेरोजगार हो जाएगा । इसलिए इसे तत्काल निरस्त किया जाए ।

किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि किसानों का आक्रोश ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे कॉरीडोर को लेकर चरम पर है । अच्छा होगा कि सरकार इस प्रोजेक्ट को अविलंब निरस्त कर देवे । जिससे लोग अपनी इच्छा के अनुसार जीवन जी सके ।
6 हजार बीघा जमीन ली जाएगी :-
उन्होंने कहा कि यह रोड़ जनता के किसी भी काम का नहीं है । चंद मुट्ठी भर लोगों के लिए यह एक्स्प्रेस वे निकाला जा रहा है । जिसकी उपयोगिता कुछ नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया यह पहले से बनी हुई रोड़ की तुलना मे इसके बनने से सिर्फ 12 किलोमीटर का फर्क पड़ेगा । लेकिन इसके लिए 6 हजार बीघा से ज्यादा किसानों की जमीन ली जाएगी । जिससे किसानों पर रोजी रोटी का संकट खडा हो जाएगा ।
जाट ने कहा कि जब पहले से समानंतर रोड़ है तो अलग से इस रोड़ की क्या आवश्यकता है । इसके बनने से हरियाली खत्म होगी, क्योंकि हजारों पेड़ काटे जाएंगे । इसके साथ ही प्रदूषण बढ़ेगा । उन्होंने स्पष्ट किया कि आज सैंकड़ों किसानों ने इस रैली के माध्यम से संदेश दे दिया है कि जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे ।

डोटासरा पर भड़के :-
प्रोजेक्ट के विरोध मे राजनीतिक समर्थन नहीं मिलने पर रामपाल जाट ने नाराजगी जताई । उन्होंने कहा कि आपके हक मे दो विधायक तो बोले। उन्होंने नीमकाथाना और टोडाभीम विधायक को शाबासी देते हुए कहा कि अच्छे काम का प्रशंसा होनी चाहिए ।
उन्होंने सीकर सांसद अमराराम को लेकर कहा कि उन्होंने भी मुद्दा उठाया तो सही लेकिन हमारी उम्मीद के मुताबित नहीं । उन्होंने कहा कि संसद को ठप कर देना चाहिए । वही मामले पर काँग्रेस पार्टी के रुख पर नाराजगी जताई ।
जाट ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष आपके सीकर के ही है लेकिन उन्होंने भी इसके बारे मे कुछ नहीं कहा। उन्होंने डोटासरा के तेजल डांस पर तंज कसते हुए कहा कि आपके लिए कुछ नहीं बोले, वैसे तो खूब डमरू बजाते रहते है । साथ ही नेता विपक्ष टिकाराम जुली की चुपी पर भी सवाल उठाए ।
सभा मे किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट, प्रदेश अध्यक्ष मूसड्डीलाल , प्रदेश महा मंत्री मदन भावरिया, जिला अध्यक्ष बलदेव यादव, नीमकाथाना तहसील अध्यक्ष कृष्ण यादव, पाटन अध्यक्ष कमल सैनी सहित बड़ी संख्या मे किसान मौजूद रहे ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment