फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 10 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर के खो नागोरियान थाना इलाके में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड मे अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी सख्त हो गया है ।
मामले में प्रारंभिक जांच के दौरान ही बीट और थाना स्तर पर गंभीर लापरवाही सामने आने पर जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने कड़ा रुख अपनाया है। लापरवाही के दोषी पाए जाने पर खो नागोरियान थानाधिकारी (SHO) सहित नौ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है।
थानाधिकारी सहित पुलिसकर्मियों पर गाज:-
कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि अंतरिम जांच रिपोर्ट में लापरवाही उजागर होने के बाद थानाधिकारी ओमप्रकाश मातवा, हेड कांस्टेबल अशोक, कांस्टेबल रामावतार, कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल आसिफ, कांस्टेबल हरेन्द्र और कांस्टेबल अशोक को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले, घटना के तुरंत बाद ही पुलिस उपायुक्त पूर्व (DCP East) रंजीता शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई अमर सिंह और हेड कांस्टेबल पप्पू राम को सस्पेंड कर दिया था। इस प्रकार कुल नौ पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिरी है।
भूमाफिया :-
जिस फैक्ट्री में हादसा हुआ, वो याकूब और उसके बड़े भाई कयूम के मकान में चल रही थी। रहीम नगर सेकंड में याकूब और कयूम का घर है, जहां वे रहते हैं। दोनों ने दो मंजिला लग्जरी विला बना रखा है। याकूब स्थानीय थाना क्षेत्र का भूमाफिया है।
वहीं, मंगलवार रात से ही पुलिस इलाके में मौजूद दूसरी फैक्ट्री-गोदामों पर छापेमारी की। अब तक 5 फैक्ट्री-गोदाम सील किए गए हैं। रेड में 3 फैक्ट्री-गोदामों से भारी मात्रा में बारूद भी मिला है। ये अवैध तरीके से स्टोर किया गया था।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment