फोटो : फाइल फोटो
करौली, 10 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
इन दिनों राजस्थान कॉंग्रेस मे सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मानेसर कांड और सचिन पायलट को लेकर बयानबाजी कर रहे।
अब इस बयानबाजी पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का भी बयान या गया है । पायलट ने करौली में आयोजित स्वर्गीय राजेश पायलट की प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान अपनी चुप्पी तोड़ी । हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से लगाए गए आरोपों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है ।
मंच पर संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि उनका किसी से कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है और राजनीति में शब्दों का महत्व बहुत बड़ा होता है । उन्होंने कहा कि जो बात मुंह से निकल जाती है, वह वापस नहीं आती, इसलिए वे हमेशा सोच-समझकर बोलते हैं ।
अपने संबोधन में उन्होंने संयम, अनुशासन, संघर्ष, सच्चाई, संतोष और संस्कार जैसे मूल्यों पर जोर दिया । पायलट ने यह भी कहा कि असहमति होने के बावजूद हर व्यक्ति को सम्मान मिलना चाहिए । उनके इस बयान को कांग्रेस के भीतर चल रही चर्चाओं और पुराने राजनीतिक विवादों के बीच एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश माना जा रहा है ।
करौली में आयोजित स्वर्गीय राजेश पायलट की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट ने मंच से जो बातें कहीं, उन्होंने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू कर दी है। जहां कई लोगों को तीखी प्रतिक्रिया की उम्मीद थी, वहीं पायलट ने अपने अंदाज में संदेश देने की कोशिश की है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment