अन्नपूर्णा रसोइयों का निरीक्षण : नगर परिषद ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 10 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

नगर परिषद सीकर के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देश पर शहर में संचालित अन्नपूर्णा रसोइयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना अधिकारी जगदीश सिंह जाखड़ ने नगर परिषद की टीम के साथ विभिन्न अन्नपूर्णा रसोई केंद्रों का दौरा कर वहां उपलब्ध करवाई जा रही भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, गुणवत्ता एवं लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान रसोई संचालकों को भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने, निर्धारित मेन्यू का पालन करने, स्वच्छता मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा आमजन को समय पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। टीम ने रसोई केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक सुधार संबंधी सुझाव भी दिए।

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि अन्नपूर्णा रसोई योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद एवं श्रमिक वर्ग को सम्मानपूर्वक, पौष्टिक एवं सुलभ दर पर भोजन उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद सीकर यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सभी अन्नपूर्णा रसोइयों में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सेवा स्तर उच्च मानकों के अनुरूप बना रहे। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखने तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

नगर परिषद द्वारा भविष्य में भी अन्नपूर्णा रसोइयों का नियमित निरीक्षण कर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाएगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit