वीडियो न्यूज : शहीद दाताराम सैनी की तृतीय पुण्यतिथि : नीमकाथाना के जाटाला मे विशाल रक्तदान शिविर व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 11 जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम ग्राम जाटाला में शहीद  दाताराम सेवा समिति के तत्वाधान मे शहीद दाताराम सैनी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।

रक्तदान शिविर मे युवाओं और महिलाओं सहित बड़ी संख्या मे भाग लिया। लोगों ने शहीद स्मारक और रक्तदान कर शहीद दाताराम सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आयोजक शहीद दाताराम सेवा समिति ने बताया कि शहीद दाताराम सैनी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर चिकित्सा शिविर और रक्तदान शिविर तथा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । बड़ी संख्या मे लोगों ने शहीद दाताराम सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित की है ।

75 युनिट रक्त :-
नीमकाथाना के विजय हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया । जिसमे लोगों के लिए विभिन्न चिकित्सीय सेवाओं रही । शिविर मे सत्यम ब्लड बैंक जयपुर की टीम द्वारा  75 युनिट रक्त संग्रह किया गया ।

आयोजक शहीद दाताराम सेवा समिति द्वारा रक्तदाताओं,  डॉक्टरों की टीम व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया । शिविर में सभी रक्तदाताओं को अल्पाहार व प्रमाण पत्र दिया गया ।

इस अवसर पर पाटन प्रधान सुवालाल सैनी ,समाजसेवी मंजू सैनी, डॉक्टर मक्खनलाल सैनी ,महिपाल सैनी, शीशराम सैनी, शंभू दयाल सैनी, किशोर सैनी, छगनलाल सैनी सहित शहीद दाताराम सेवा समिति के सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit