वीडियो न्यूज : छात्राओं की सुविधा के लिए कॉलेज कैंपस में कैनोपी : नीमकाथाना में भीषण गर्मी में कमला मोदी कॉलेज में ABVP की शानदार पहल

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 11 जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना मे भीषण  गर्मी के मौसम में धूप से परेशान छात्रों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नीमकाथाना शहर मे स्थित कमला मोदी महाविद्यालय के परिसर में कैनोपी/शेड स्थापित कराया है।

ABVP छात्रा प्रमुख चंदू वर्मा के नेतृत्व एवं समय की निगरानी में गुरुवार को यह सेवा कार्य सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि अब छात्र-छात्राओं को फीस जमा, एडमिशन व अन्य प्रशासनिक कार्यों के दौरान धूप में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

चंदू वर्मा ने कहा कि "ABVP का उद्देश्य हमेशा छात्र हित रहा है। विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधा मिले, इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। संगठन पद के लिए नहीं, सेवा के लिए है।"

इस अवसर पर छात्रा प्रमुख चंदू वर्मा, प्रिया वर्मा, सुप्रिया वर्मा, मनीषा कुमारी सहित अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit