झुंझुनू मे प्रभारी मंत्री गहलोत ने ली समीक्षा बैठक : शहरी सेवा शिविरों के लिए दिए दिशा निर्देश, जीएसएस मरम्मत कार्यों की ली जानकारी

फोटो  : फाइल फोटो 

झुंझुनू , 11 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

झुंझुनू जिले के प्रभारी मंत्री एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए।

मंत्री ने जिले में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए टैंकर संचालन की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए स्थापित कंट्रोल रूम के संपर्क नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन किसी भी समस्या की स्थिति में आसानी से शिकायत दर्ज करवा सकें।

जीएसएस मरम्मत कार्यों की ली जानकारी :-
उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की भी समीक्षा की तथा जीएसएस मरम्मत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में जिले में संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत किए गए कार्यों एवं पौधारोपण गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।

इसके साथ ही मंत्री ने कल से प्रारंभ होने वाले ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि शिविरों का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचे, इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित की जाए।

बैठक में उन्होंने पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, जल जीवन मिशन, अमृत योजना, लखपति दीदी योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit