फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 11 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट मेंस 2026 परीक्षा लेवल प्रथम का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
7 हजारों पदों पर भर्ती :-
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती में 2000 पदों में बढ़ोतरी की है। जिसके बाद अब लेवल 1 में 5000 की जगह 7000 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि बोर्ड की ओर से गुरुवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल -1 का रिजल्ट जारी किया गया है। इससे पहले लेवल - 2 का परिणाम घोषित हो चुका है। अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अभ्यार्थियों की फाइनल पोस्टिंग की जाएगी।
बता दें कि रीट मेंस 2026 परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक किया गया था। परीक्षा हर दिन 2 पारियों में हुई थी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित हुई थी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment