फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 11 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना की कोतवाली पुलिस ने 80 साल की बुजुर्ग महिला से लूटे गए सोने के गहने खरीदने वाले फरार सुनार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।
कोतवाली सीआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि एक 80 वर्षीय महिला से उसके पोते और उसके साथी ने सोने के गहने लूट लिए थे। पुलिस ने इस मामले में पहले ही दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि लूटे गए गहने एक पड़ोसी सुनार को बेचे थे। कोतवाली थाना पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से जांच शुरू की । जांच में सामने आया कि आरोपी सुनार नरेश कुमार सोनी (38) निवासी वार्ड नंबर 9, नीमकाथाना ने आरोपियों से गहने खरीदे थे।
गहनों के लूट की नहीं थी जानकारी :-
पुलिस ने आरोपी सुनार नरेश कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुनार ने बताया कि उसे गहनों के चोरी के होने की जानकारी नहीं थी और उसने उन्हें कम कीमत पर खरीदा था। हालांकि, पुलिस ने उसे चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इस वारदात में महिला के पोते का शामिल होने की खबर चर्चा क्षेत्र मे हो रही है । क्षेत्र के लोगों के द्वारा एक पोते द्वारा अपनी दादी के साथ की गई वारदात को रिश्तों को शर्मसार करने वाला बताया जा रहा है।
वही पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लूटे गए गहने बरामद कर लिए गए है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment