फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 12 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में गुरुवार को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ऐक्टिव हुआ है। इसके असर से प्रदेश मे मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 20 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
गुरुवार को दिन में तेज गर्मी के बाद शाम को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और अलवर के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया। श्रीगंगानगर में कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा हनुमानगढ़, अलवर और झुंझुनूं के भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई।
अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं, कई जिलों में हल्की धूप के बीच उमस बनी रही।
जैसलमेर में पारा 46 डिग्री तापमान :-
पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही। यहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रहा। जयपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभाग के कई हिस्सों में हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) अधिक होने के कारण लोग दिनभर उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment