वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ : 15 जुलाई तक चलेगा शिविर, विधायक मोदी - ADM ने नगरपालिका में किया निरीक्षण

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 12 जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में राज्य सरकार के निर्देश पर शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 का आज शुभारंभ किया गया। यह अभियान 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसमें आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

नीमकाथाना नगर पालिका मे आयोजित शिविर का नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी और नीमकाथाना अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने निरीक्षण किया 

विधायक मोदी ने कहा कि आज से नीमकाथाना क्षेत्र मे ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनके माध्यम से आमजन की जो भी समस्याए है उनका मौके पर निस्तारण किया जाएगा । इसका लोगों को लाभ लेना चाहिए

नगर पालिका ईओ रणजीत सिंह ने बताया कि शिविर आज से 15 जुलाई तक चलेगा अभियान के तहत पट्टे जारी करने, सफाई व्यवस्था, पेंशन संबंधी मामले, जन्म-मृत्यु पंजीकरण सहित विभिन्न विभागों के कार्य एक ही छत के नीचे निपटाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शिविर में भूमि और पट्टा संबंधी कार्य जैसे स्टेट ग्रांट एक्ट, 69-ए, कृषि भूमि के लंबित पट्टों का निस्तारण, नामान्तरण, भू-उपयोग परिवर्तन, खांचा भूमि, उपविभाजन व पुनर्गठन, लीज मुक्ति प्रमाण-पत्र और भवन निर्माण स्वीकृति दी जाएगी।

बुनियादी ढांचे और सफाई से जुड़े कार्यों में वार्डों व सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई, बंद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत व नई लाइटें लगाना, सड़कों का पेच वर्क व मरम्मत, तथा नालियों व मैनहोल्स की मरम्मत शामिल है।

साथ ही जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण, ट्रेड लाइसेंस और फायर एनओसी (Fire NOC) जैसे प्रमाण-पत्र और लाइसेंस भी जारी किए जाएंगे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit