भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिजली गुल मामला : राज्य सरकार ने बैठाई जांच, ऊर्जा मंत्री बोले - जिम्मेदार अधिकारी या अभियंता पर होगी कार्रवाई

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 12 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान भाजपा के प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने के मामले को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने घटना की जांच के आदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी अधिकारी या अभियंता की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और जवाबदेही तय कर दोषियों पर कार्रवाई होगी।

दरअसल गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान बिजली तीन बार गुल हो गई थी। उस समय केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मंच पर मौजूद थे। अचानक बिजली जाने से मीडिया हॉल में अंधेरा छा गया और कार्यक्रम कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। इस दौरान रेल मंत्री ने मोबाइल की रोशनी के बीच करीब 13 मिनट तक मीडिया को संबोधित किया।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने ने शुक्रवार को राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम और जयपुर डिस्कॉम के अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit