वीडियो न्यूज : पहले ही प्रयास में सफलता पाई : नीमकाथाना के गुहाला की बेटी कामिनी का सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती में चयन, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 12 जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में गुहाला गांव की बेटी कामिनी शर्मा ने सफलता हासिल कर‌ परिवार सहित पूरे कस्बे का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही गुहाला में खुशी की लहर दौड़ गई। 

कामिनी ने अंग्रेजी विषय से चयन प्राप्त किया है। कामिनी गुहाला के सेवानिवृत्त शिक्षक दामोदर शर्मा की बेटी हैं। कामिनी ने सीकर में  रहकर कलाम कोचिंग से दिन-रात मेहनत की और पहले ही प्रयास में सफलता पाई।

कामिनी ने बताया कि सफलता का श्रेय माता-पिता के त्याग और गुरुजनों के मार्गदर्शन को जाता है। पिता शिक्षक से सेवानिवृत होकर वर्तमान में निशुल्क ज्योतिष आचार्य का काम करते हैं।जो मेरी पढ़ाई का खर्च उठाते रहे और मां ने हर कदम पर हौसला बढ़ाया। स्कूल व कॉलेज के शिक्षक व कोचिंग के द्वारा भी कमजोर विषयों में विशेष मेहनत करवाई।

गांव पहुंचने पर कामिनी का ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

एक्सीलेंस स्कूल के डायरेक्टर पवन कुमावत ने कहा कि बेटी ने पूरे इलाके की बेटियों के लिए मिसाल कायम की है। अब हमारी बेटियां भी पढ़-लिखकर बड़े मुकाम हासिल करेंगी।

कामिनी ने कहा कि नियुक्ति मिलने के बाद मैं ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का पूरा प्रयास करूंगी। उन्होंने अन्य छात्राओं को संदेश दिया कि लगन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit