महिला ग्राम विकास अधिकारी ने किया सुसाइड : किराए के घर में रूम पार्टनर के साथ रह रही थी, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच मे जुटी

फोटो  : फाइल फोटो 

बाड़मेर , 13  जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सेड़वा के कुंदनपुरा गांव की ग्राम विकास अधिकारी ने शुक्रवार को अपने किराए के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला कमरे में अकेली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वीडीओ के रूम पार्टनर और रिश्तेदार की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

ग्राम विकास अधिकारी की रूम मेट जब रूम पर पहुंची तो कमरे का गेट अंदर से बंद था। उसके द्वारा गेट को धक्का देने पर गेट खुल गया और ग्राम विकास अधिकारी पंखे से लटकी हुई थी। जिस पर उसने सेड़वा पुलिस को सूचित किया।

जानकारी के अनुसार उजाला वर्मा (25) निवासी नीमकाथाना सीकर हाल निवासी सेड़वा कुंदनपुरा गांव में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। सेड़वा में वह अपने बुआ के लड़के भाई के मकान में किराए पर रह रही थी।

थानाधिकारी प्रभुराम ने बताया कि रूम मेट और अन्य लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वीडीओ उजाला वर्मा फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वहां आरएएस की तैयारी के लिए नोट्स व किताबें पड़ी थी।

किराए के घर में रूम पार्टनर के साथ रह रही थी :-

डीएसपी जेठाराम ने बताया- सीकर के नीमका थाना निवासी उजला वर्मा सेड़वा पंचायत समिति की कुंदनपुरा ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी(VDO) के पद पर कार्यरत थी। सेड़वा उपखंड मुख्याल पर किराए पर मकान लेकर अपने रूम पार्टनर के साथ रहती थी। रूम पार्टनर पोस्टऑफिस में कार्यरत है।

डीएसपी ने बताया कि परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit