फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 13 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में मांकड़ी फाटक से सिरोही नदी बाइपास तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्रवाई दो चरणों में की जाएगी।
पहले चरण में सिरोही नदी से जिला अस्पताल तक के मार्ग पर किए गए अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नोटिस प्राप्त करने वाले पक्षों की सुनवाई 16 जून को तहसीलदार कार्यालय में होगी।
दूसरे चरण में जिला अस्पताल से मावंडा रोड तक के मार्ग पर किए गए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए भी जल्द की कार्रवाई शुरू होगी।
BCMO कार्यालय को अतिक्रमण का नोटिस:-
प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के क्रम में तहसीलदार न्यायालय, नीमकाथाना ने राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 91 के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (BCMO) कार्यालय को नोटिस जारी किया है।
नोटिस के अनुसार PWD की सड़क भूमि पर करीब 160.50 वर्ग मीटर क्षेत्र में अतिक्रमण होने का उल्लेख किया गया है। प्रशासन ने संबंधित विभाग को 16 जून 2026 तक भूमि खाली करने अथवा उसी दिन सुबह 10 बजे तहसीलदार न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में एकतरफा कार्रवाई करते हुए प्रकरण का निस्तारण कर दिया जाएगा। यह नोटिस 8 जून 2026 को जारी किया गया था।
बता दे कि सड़क चौड़ीकरण अभियान के पहले चरण में सिरोही नदी से जिला अस्पताल तक के मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित है। इसके लिए कई अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं और 16 जून को सुनवाई निर्धारित की गई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment