असम के जोरहाट में बड़ा हादसा : भारतीय वायुसेना का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश, AN-32 विमान में लैंड करते ही लगी आग

फोटो  : फाइल फोटो 

जोरहाट, 13  जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

असम में जोरहाट के रौरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह एक सैन्य विमान क्रैश हो गया। क्रैश होते ही विमान में आग लग गई। विमान दो हिस्सों में टूट गया और दूर से ही इसका धुआं दिख रहा है हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। 

यह AN-32 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। दुर्घटना में पायलट के जान गंवाने की आशंका जताई जा रही है। भारतीय वायुसेना ने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक AN-32 एयरक्राफ्ट एयर फोर्स जोरहाट स्टेशन के अंदर ही गिरा है गिरते ही उसमें तेज आग लग गई थी इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मौके पर काम में जुटी है

भारतीय वायु सेना के अनुसार, हादसे की वजह का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बनाई जा रही है।

जोरहाट में जो एयरफोर्स का जो विमान क्रैश हुआ है. वह AN-32 मालवाहक विमान है. इस तरह के 100 विमान भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हैं इसे सेना में बेहतर ट्रांसपोर्ट के हिसाब से डिजाइन किया गया है यह भारतीय वायुसेना के ट्रांसपोर्ट क्षमताओं को लगातार बढ़ा रहा हैजो गर्म मौसम और ऊंचे इलाकों में ऑपरेशन के दौरान सेना को मजबूती देता है जिसके चलते इस विमान को अहम माना जाता है

यह विमान एक बार में 6 से 7 टन क्षमता का सामान और एक बार में 40 से 50 जवानों को ले जा सकता है An-32 विमान मुश्किल हालातों में भी बेहतरीन काम करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit