वीडियो न्यूज : राजस्थान मे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सिस्टम एक्टिव : सीकर के दांतारामगढ़ मे सबसे ज़्यादा 50 मिमी बारिश दर्ज, तापमान मे आई गिरावट

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 13  जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में 11 जून से एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सिस्टम एक्टिव हुआ है । जिसके असर से पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा डिवीज़न के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई है, साथ ही आंधी-तूफान और तेज हवाएं भी चली हैं।

सीकर के दांतारामगढ़ मे सबसे ज़्यादा 50 मिमी बारिश दर्ज की गई बारिश की वजह से तापमान मे गिरावट दर्ज की गई है । बारिश केअसर से ज़्यादातर इलाकों में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

जयपुर मौसम केंद्र के राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आज भी इस सर्कुलेशन सिस्टम और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बने रहने की उम्मीद है, खासकर बीकानेर डिवीज़न, शेखावाटी इलाके, जयपुर और अजमेर व कोटा डिवीज़न के कुछ हिस्सों में। इस दौरान कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस सिस्टम का असर खासकर 14, 15 और 16 जून को राज्य के उत्तरी, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बना रहेगा

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit