दौसा में आगरा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा : उत्तर प्रदेश रोडवेज बस और ट्रक के बीच टक्कर, हादसे के बाद मची चीख पुकार, 20 यात्री घायल

फोटो  : फाइल फोटो 

दौसा , 14  जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

दौसा में आगरा बाईपास पर उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई । हादसे मे 20 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। हादसा आगरा बाईपास स्थित तिवारी हॉस्पिटल कट के पास आज अलसुबह हुआ

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ से जयपुर जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए उस समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी घायलों का उपचार जारी है। 

CMO डॉ. आशीष ने बताया कि अलीगढ़ से जयपुर जा रही UP रोडवेज की बस दौसा बाईपास पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कुल 20 लोगों को यहाँ लाया गया है। सभी की हालत स्थिर है। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।

बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त :-

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस अचानक ही आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अपनी सीटों से उछलकर घायल हो गए। 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit