जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : बेंगलुरु पुलिस के तीन पुलिसकर्मी ट्रैप, ट्रैप होने के बाद महिला एसआई की तबीयत बिगड़ी

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 14  जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

एसीबी ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को रिश्वतखोरी के आरोप में ट्रैप किया। इसमें बेंगलुरु पुलिस के एक महिला सब इंस्पेक्टर और दो हेड कांस्टेबल शामिल हैं।

एसीबी ने दहेज केस में 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते तीनों पुलिसकमियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान महिला एसआई की तबीयत बिगड़ गई। एसीबी की टीम ने रविवार सुबह जयपुर के होटल गणगौर में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि बेंगलुरु पुलिस दहेज के एक केस में अनुसंधान के लिए जयपुर आए थे। इन पर आरोप है कि जांच के दौरान बेंगलुरु पुलिस कर्मियों ने पीड़ित पक्ष को डराया-धमकाया था। साथ ही राहत के नाम पर 2 लाख रुपए की मांग की थी।

एसीबी ने बिछाया जाल :-

बताया जा रहा है कि पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। फिर जयपुर के होटल गणगौर में आरोपियों को 40 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने बेंगलुरु पुलिस की सब इंस्पेक्टर अनीता, 2 हैड कांस्टेबल यतीश कुमार, उल्वप्पा ट्रैप को गिरफ्तार किया।

एसीबी के एडिशनल एसपी भूपेंद्र चौधरी की अगुवाई में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस पूरे अभियान का पर्यवेक्षण डीआईजी ओम प्रकाश मीणा ने किया, जबकि कार्रवाई महानिदेशक गोविंद गुप्ता और अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर अंजाम दी गई।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit