सीकर के एक मेगा मार्ट में लगी भीषण आग : आग से सामान जलकर हुआ खाक, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने 45 मिनट मे आग पर पाया काबू

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 14  जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर मे एक CTC मेगा मार्ट में भीषण आग लग गई। हादसे में मार्ट में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर दमकल की 4-5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह आग पालवास रोड स्थित गोविंदम रेजिडेंसी के पास बने CTC मेगा मार्ट मे लगी है

पुलिस ने बतायाृ रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में स्थित सीटीसी मेगा मार्ट में आग लगी हुई है। स्थानीय लोगों ने मार्ट के अंदर से धुआं निकलते देख पुलिस को सूचित किया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ।

वेंटिलेशन का कोई सही इंतजाम नहीं था :-

पुलिस के अनुसार, मार्ट के ऊपरी हिस्से में वेंटिलेशन का कोई सही इंतजाम नहीं था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सीमेंट की दीवारें भी चटक गईं। दमकलकर्मियों को धुआं बाहर निकालने के लिए ऊपरी हिस्से में लगे टीनशेड और लोहे की प्लेटों को हटाना पड़ा, जिसके बाद ही आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit