वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में कांग्रेस की संगठनात्मक मीटिंग : राजस्थान सह प्रभारी का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा - हार के डर से निकाय-पंचायत चुनाव नहीं करवा रहे

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 14  जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

कांग्रेस के एआईसीसी सचिव और राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव रविवार को नीमकाथाना दौरे पर रहे । उन्होंने नीमकाथाना और पाटन ब्लॉक की संगठनात्मक बैठकों में भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए चिरंजीव राव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। राव ने बताया कि लोकसभा मे विपक्ष के नेता राहुल गांधी 17 जून को कोटा पहुंचकर युवाओं से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

उन्होंने नीमकाथाना के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राहुल गांधी तो कोटा मे युवाओं से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। इधर नीमकाथाना मे आपको युवाओं को जागरूक करना है

भाजपा से हर वर्ग परेशान :-

राव ने आरोप लगाया कि आज किसान, मजदूर और युवा सहित हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने और दो करोड़ रोजगार देने के वादे पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी का जिक्र करते हुए कहा कि एक-एक सरकारी भर्ती के लिए लाखों युवाओं को आवेदन करना पड़ रहा है।

नगर निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर राव ने कहा कि कोर्ट ने 31 जुलाई तक चुनाव कराने का निर्देश दिया है, लेकिन सरकार की मंशा चुनाव कराने की नहीं दिख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को चुनाव में हार का डर सता रहा है।

कांग्रेस फिर जिला बनाएगी :-

राव ने कहा कि भाजपा ने नीमकाथाना नगर परिषद को नगर पालिका को बना दिया ऐसा तो पहली बार देखा है उन्होंने कहा कि नीमकाथाना मे हमारा कांग्रेस का विधायक बना तो नीमकाथाना जिले को हटा दिया। लेकिन कांग्रेस सरकार बनने पर नीमकाथाना को फिर से जिला घोषित किया जाएगा।

नीमकाथाना के लिए पैसा नहीं दिया :-

विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीमकाथाना मे जनाना अस्पताल सहित पीएचसी और सीएचसी बनकर तैयार है । लेकिन उनका उद्घाटन नहीं किया जा रहा है

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले ढाई वर्षों में नीमकाथाना मे विकास कार्यों के लिए एक पैसा भी नहीं दिया । मोदी ने कहा कि कुंभाराम लिफ्ट जैसी स्वीकृत परियोजनाओं के टेंडर तक नहीं कराए गए, जिससे क्षेत्र के साथ अन्याय हुआ है।

विधायक मोदी ने भी सरकार पर पंचायत और नगर निकाय चुनाव न कराने का आरोप लगाया, जबकि न्यायालय लगातार चुनाव कराने पर जोर दे रहा है।

ये रहे मौजूद :-

इस दौरान कांग्रेस की बैठक में विधायक सुरेश मोदी, जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया, पीसीसी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, जिला प्रभारी विशाल जांगिड़, महिला जिला अध्यक्ष कुशाल कंवर, पूर्व प्रधान कांता प्रसाद शर्मा, मदन लाल सैनी और युवा नेता राजेंद्र यादव सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit