फोटो : फाइल फोटो
पाली, 14 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान सरकार में मंत्री अविनाश गहलोत का लोकसभा मे विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बड़ा तंज कसते हुए उन्हे एक सद्बुद्धि यज्ञ करने की नसीहत तक दे डाली । उन्होंने कहा कि देश की जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी।
दरअसल राहुल गांधी का 17 जून को राजस्थान के कोटा मे दौरा प्रस्तावित है । राहुल गांधी 17 जून को कोटा पहुंचकर युवाओं से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।
उनके इस दौरे पर मंत्री अविनाश गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि देश की राजनीति का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी जैसे व्यक्ति देश के साथ कुठाराघात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी तब दर्जनों पेपर लीक हुए लेकिन राहुल गांधी ने एक शब्द भी नहीं बोला।
मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश म उनके राज मे करीब 350 से ज्यादा परीक्षा आयोजित हो चुकी है । लेकिन एक भी पेपर लीक नहीं हुए । उन्होंने कहा कि देश की जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी। राहुल गांधी को एक सद्बुद्धि यज्ञ करना चाहिए जिससे उन्हें सद्बुद्धि आए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment