TMC का बागी गुट केंद्रीय मंत्री यादव से मिला : छुट्टी के दिन बिना अपॉइंटमेंट ओम बिरला के घर पहुंच गए कीर्ति आजाद - सागरिका, अभिषेक बनर्जी की बिरला को चिट्ठी

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली , 14  जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

TMC के सांसदों ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और बंगाल में भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इसमें सांसद सायोनी घोष और प्रसून बनर्जी समेत कई TMC सांसद शामिल रहे ।

दूसरी तरफ TMC के सांसद कीर्ति आजाद और सागरिका घोष दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आवास पर पहुंचे। वे छुट्टी के दिन बिना अपॉइंटमेंट के मिलने पहुंचे थे कीर्ति आजाद ने कहा कि अगर बिरला हमें समय देंगे, तो हम उनसे मिलने अंदर जाएंगे, नहीं तो वापस चले जाएंगे।

पार्टी का विभाजन नहीं हो सकता :-

कीर्ति आज़ाद ने कहा कि यह बिल्कुल साफ़ है। सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने कहा है और 10वीं अनुसूची के आर्टिकल 4 में भी इसका ज़िक्र है कि पार्टी में कोई विभाजन नहीं हो सकता। महाराष्ट्र में जो हुआ, वह गलत है इसलिए, हम इस मामले में एक अर्ज़ी लेकर यहाँ आए हैं। हमने स्पीकर को अर्ज़ी सौंप दी है। हमें पूरा भरोसा है कि स्पीकर नियमों के मुताबिक ही काम करेंगे, जैसा कि उन्होंने अब तक किया है।

ओम बिरला को पत्र :-

TMC के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लेटर लिखकर कहा कि सदन में TMC को केवल एक पार्टी के रूप में देखा जाए। किसी दूसरे गुट को मान्यता न दी जाए।

पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने जो चिट्ठी लिखी है उसमें लोकसभा स्पीकर से मांग की है कि AITC को एक ही राजनीतिक पार्टी माना जाए, जिसका प्रतिनिधित्व सदन में केवल उसके अधिकृत नेता और व्हिप के जरिए हो। साथ ही, AITC के किसी भी कथित अलग गुट या धड़े को कोई मान्यता, दर्जा या सुविधा न दी जाए।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit