फोटो : फाइल फोटो
उदयपुरवाटी, 14 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उदयपुरवाटी मे शाकंभरी मार्ग स्थित कोट बांध में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। । पुलिस ने शव को उदयपुरवाटी सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया है। यह घटना रविवार दोपहर बाद की बताई जा रही है ।
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर युवक अपनी बाइक से कोट बांध के पास पहुंचा। उसने अपनी बाइक बांध के सामने एक बगीचे में खड़ी की और सीधे बांध पर चला गया। बांध पर पहुंचते ही उसने पानी में छलांग लगा दी। उस समय बांध पर कुछ पर्यटक मौजूद थे, जिन्होंने युवक को पानी में कूदते हुए देखा।
पर्यटकों ने तुरंत बगीचे में कैरी बेच रहे ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने तैराक रतन गुर्जर को फोन कर घटना के बारे में बताया। रतन गुर्जर ने उदयपुरवाटी पुलिस को सूचित किया। तैराक रतन ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण सुरेश कुमार और हेमराज सहित अन्य की मदद से डूबे हुए युवक को बाहर निकाला।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक के नंबरों के आधार पर मालिक का पता लगाया और परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने मृतक की पहचान अजाड़ी कला निवासी राजेश कुमार (40 वर्ष) पुत्र देवकरण जाट के रूप में की।
कल होगा पोस्टमॉर्टम :-
पहचान में देरी होने के कारण रविवार को पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। पुलिस ने शव को उदयपुरवाटी सीएचसी की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment