युवक-युवती ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग : प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, दोनों ही शादीशुदा थे, पुलिस मामले की जांच मे जुटी

फोटो  : फाइल फोटो 

सवाईमाधोपुर , 15 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिले के सुरेली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को युवक-युवती ने चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक-युवती के शव को चौथ का बरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है।

दोनों की पहचान टोंक जिले के बनेठा क्षेत्र स्थित सुरज्या भेरू गांव निवासी के रूप में हुई है। सूचना पर बनेठा थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक युवक-युवती के परिजनों को सूचना भिजवा दी है।

जानकारी के अनुसार चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के सुरेली रेलवे स्टेशन के पास सुबह युवक-युवती ने चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ऐसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक-युवती के शव को चौथ का बरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है।

दोनों ही शादीशुदा थे :-

मृतक की पहचान 24 वर्षीय विमल गुर्जर पु​त्र रामनिवासी गुर्जर और 22 वर्षीय मनचिता गुर्जर पुत्र रूपनारायण गुर्जर के रूप में हुई है। दोनों ही शादीशुदा थे और एक ही गांव के रहने वाले थे। युवक-युवती पड़ोसी बताए जा रहे है। मृतक युवक-युवती टोंक जिले के सुरज्या भेरू गांव के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, परिजनों ने इस बारे में कुछ ही नहीं कहा गया है। लेकिन, पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से ही मामले की जांच कर रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit