वीडियो न्यूज : समर एडवेंचर कैंप मे बच्चों की मस्ती : नीमकाथाना की SMP स्कूल कैरवाली में समर एडवेंचर कैंप आयोजित, ग्वालियर से आई टीम बच्चों को दे रही ट्रेनिंग

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 15 जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम कैरवाली मे स्थित एसएमपी स्कूल कैरवाली में समर एडवेंचर कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप मे बच्चे फूल मस्ती के साथ इन्जॉय कर रहे है

स्कूल हैडमास्टर अनीता भास्कर ने बताया कि स्कूल मे 14 जून से 20 जून तक समर एडवेंचर कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास मे सहायक होता है एक तरह से ऐसे आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है । इसमें कोई बाध्यता नहीं , सभी स्कूल के बच्चें इसमे भाग ले सकते है

इस कैंप को लीड कर रहे ग्वालियर से अमित राजपूत ने बताया कि इस कैंप का आयोजन उनकी टीम की देखरेख मे किया जा रहा है । यह एक तरह से एडवेंचर कैंप है । इसक माध्यम से हम बच्चों मे अलग अलग स्किल डेवलपमेंट पर जोर देते है

हमारी टीम ने विभिन्न बच्चों से भी बात की । बच्चों मे कैंप को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला । बच्चों ने कहा कि वे काफी इन्जॉय कर रहे है । वे स्विमिंग, डांस सहित अनेक ऐक्टिविटी मे भाग ले रहे है । साथ ही उन्होंने अन्य बच्चों को भी इन्वाइट किया

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit