वीडियो न्यूज : नीमकाथाना के सिरोही में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा : ग्रामीणों ने एडीएम और एसडीएम को दिया ज्ञापन, बोले - अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के वाइब्रेटर से मकानों की टूटी पट्टियां

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 15 जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम सिरोही के ग्रामीणों ने सोमवार को नीमकाथाना अतिरिक्त जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया है । ज्ञापन मे आरोप लगाया है कि अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की वजह से स्थानीय निवासी डर के साये मे जीने को मजबूर है ।

ग्रामीणों ने ज्ञापन मे आरोप लगाया कि अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के वाइब्रेट से मकानों मे दरारे आ गई और मकानों की पट्टियां टूट गई । जिस वजह से आगामी मानसून सीजन मे परिवारों के सामने रहने तक की समस्या उत्पन्न होने वाली है । 

मकानों मे दरारे :-
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब मकानों की दीवारों मे दरारे या गई और छत की पट्टियां टूट गई तो कंपनी मेनेजमेंट को अवगत कराया गया । लेकिन मेनेजमेंट ने नाममात्र से रिपेयर करके अपना पल्ला झाड लिया ।

ढाणी रामसिंगहवाली के ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही मकानों का सही तरीके से रिपेयर नहीं करवाया गया तो वर्षा ऋतु मे परिवार के सामने रहने बसने का संकट उत्पन्न हो जाएगा । अगर कंपनी मेनेजमेंट समय रहते इस और ध्यान नहीं देगा तो वर्षा ऋतु मे कोई बड़ी जनहानि भी हो सकती है ।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कंपनी द्वारा भारी मशीनों के संचालन की वजह से अत्यधिक कम्पन्न उत्पन्न हो रहा है । इसकी वजह से मकान गिरने की हालत मे या चुके है । 

लोगों के जीवन पर खतरा :-
लोगों के जीवन, स्वास्थ्य और संपत्ति पर खतरा उत्पन्न हो गया है ।  निरंतर प्रदूषण के कारण सामान्य जीवन, बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है ।  

उन्होंने बताया कि कृषि फसल, वनसपत्ति एवं पेड़ -पौधों पर प्रदूषण की परते जमा हो रही है , जिससे वे नष्ट होने की कगार पर है । जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है ।  इससे लोगों पर भूखे मरने की नौबत आ गई  है ।

ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने प्रशासन से तत्काल फैक्ट्री की उच्च स्तरीय जांच, मकानों का उचित मुआवजा सहित फैक्ट्रीसे फैलने वाले प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की गई गई ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit