बसपा कार्यकारिणी की समीक्षा मीटिंग : संगठन को मजबूत करने के लिए कैडर कैंप आयोजित, वक्ता बोले - हर एक बूथ को मजबूत करेंगे

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 15 जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

बहुजन समाज पार्टी की नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी की समीक्षा मीटिंग आज नीमकाथाना बसपा कार्यालय मे आयोजित हुई । इस दौरान संगठन को मजबूत करने व कैडर कैम्प का आयोजन किया गया।

जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सैनी ने बताया कि बहिन कुमारी मायावती के आदेश अनुसार 50 प्रतिशत युवाओं को मौका दिया जायेगा व उन्हें कैडर कैम्प के माध्यम से हमारे महापुरुषों व बहुजन विचारधारा के बारे में जागरूक कर उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी। बसपा पार्टी में सबसे ज्यादा काम करने वाले कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी हैं जो सभी समाजो और सभी वर्गों के लोगो को राजनीति हक अधिकार दिलाने के लिये हमेशा आगे रहती हैं।

विधानसभा अध्यक्ष मौजी राम वर्मा ने बताया बहुजन समाज पार्टी विधानसभा नीमकाथाना में आगामी चुनावों से पहले सेक्टर व बूथ पर काम किया जा रहा हैं और आगामी चुनावों से पहले कम से कम 25 हजार कार्यकर्ता व सदस्यता बनाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के हर एक बूथ को मजबूत करेंगे । साथ मे नीमकाथाना आगामी चुनावों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। 

इस दौरान रामचन्द्र सैनी, रामावतार मोखरिया, सतपाल भारती, प्रवीण सैनी, रामबक्श वर्मा, बनवारी लाल खंडेलवाल, बृज मोहन सैनी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit